Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 24
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

सभी शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक 23 को

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
सभी शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की बैठक 23 को
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2024

  • शहरी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ शहरी क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए होगा मंथन

मुरलीधर

टीम एबीएन, रांची। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के नेतृत्व में आगामी 23 फरवरी को मुख्यालय स्तर पर सभी शहरी निकायों के प्रशासकों के साथ एक बैठक आहूत की गयी है। बैठक में राज्य अंतर्गत सभी कोटि के शहरी निकायों के प्रशासकों को बुलाया गया है। 

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के निर्देश पर आहूत इस बैठक में शहरी क्षेत्रों में लोकसभा चुनाव को लेकर चल रही तैयारियों की समीक्षा के साथ-साथ शहरों में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर न केवल सभी शहरी निकायों के पदाधिकारियों से सुझाव लेकर रणनीति बनायी जायेगी।

बल्कि इस संबंध में निर्वाचन आयोग के संबंधित दिशा निर्देशों से भी सभी को अवगत कराया जायेगा। उक्त बैठक में निकायों के प्रशासकों के साथ-साथ राज्य शहरी विकास अभिकरण तथा नगरीय प्रशासन निदेशालय के निदेशक भी मौजूद रहेंगे। 

उल्लेखनीय है कि प्राय: हर बार के आम चुनावों में शहरी क्षेत्रों में मतदान का प्रतिशत ग्रामीण क्षेत्रों की अपेक्षा कम रहता है। मतदान प्रतिशत के इस अंतराल को न्यूनतम करने की प्रभावी कवायद शुरू करने को लेकर ही उक्त बैठक बुलायी गयी है।

विज्ञापन