टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची में अपराधियों ने एक बड़ी घटना को अंजाम दिया है। बुधवार की देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने दंपति को गोली मार दी। यह घटना जिले के पंडरा ओपी क्षेत्र के ओझा मार्केट स्थित जनक नगर में हुई है।
गोली मारने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों के द्वारा आनन फानन में दंपति को रिम्स भेजा गया। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी हुई है। दंपति को अपराधियों ने किस वजह से गोली मारी है।
हालांकि, बताया जा रहा है कि बिरसा जमीन का कारोबार करता था। पुलिस को घटनास्थल से सात खोखा मिला है। बिरसा की पत्नी को पेट में गोली लगी है, अस्पताल ले जाने के क्रम में उसकी भी मौत हो गयी। घटना रोड नंबर चार की है।
बिरसा हाल ही में जेल से बाहर निकला था और जमीन के कारोबार में जुड़ा था। पुलिस को आशंका है सूद का काम करने और जमीन के मामले में ही बिरसा की हत्या हुई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब हो कि इसी रोड में अपराधियों ने सगे भाई बहन की हत्या कर दी थी और मां को मारकर जख्मी कर दिया था।