Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जल्द आयेंगे एचइसी के अच्छे दिन

जल्द आयेंगे एचइसी के अच्छे दिन
विज्ञापन

भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने बताया पूरा प्लान 

टीम एबीएन, रांची। एचइसी के हजारों कर्मियों एवं उनके परिजनों के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौटेगी। मंगलवार को उक्त बातें भारी उद्योग मंत्री महेंद्र नाथ पांडेय ने विधायक नवीन जायसवाल व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाऊरी से दिल्ली में बैठक के दौरान कही।

नवीन जायसवाल ने बताया कि भारी उद्योग मंत्री के समक्ष एचइसी व कर्मियों की परेशानियां और विभिन्न मांगें रखी गयीं। साथ ही बताया कि एचइसी कर्मी पिछले एक माह से बकाया वेतन की मांग को लेकर आंदोलनरत हैं। जायसवाल की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार, भारी उद्योग मंत्री ने कहा कि भेल की एक टीम को एचइसी भेजा गया है। 

टीम एचइसी का सर्वेक्षण कर बहुत जल्द पुनरुद्धार एवं वहां के कर्मियों के सुरक्षित भविष्य के लिए कार्ययोजना बनायेगी। इसके लिए वह दृढ़ संकल्पित है। एचइसी कर्मियों के मांगों के संदर्भ में भारी उद्योग मंत्री ने कहा कि बहुत जल्द भेल के माध्यम से एचइसी का कायाकल्प होगा। 

भेल के माध्यम से ही एचइसी को कायार्देश और पूंजी दिलाने का प्रयास किया जा रहा है। श्री जायसवाल ने कहा कि वह बुधवार को रांची लौटने पर एचइसी श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर इस बाबत विस्तार से जानकारी देंगे। 

35वें दिन भी जारी रहा आंदोलन 

इधर, एचइसी कर्मियों का आंदोलन मंगलवार को 35वें दिन भी जारी रहा। कर्मियों ने तीनों प्लांटों और मुख्यालय के समक्ष बकाया 20 माह का वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। कर्मियों ने किसी को प्लांट और मुख्यालय के अंदर जाने नहीं दिया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,802