विधानसभा सत्र में भाग लेने के लिए हेमंत सोरेन को अनुमति देने पर आज सुनवाई
टीम एबीएन, रांची। 23 फरवरी से शुरू हो रहे झारखंड विधानसभा के सत्र में भाग लेने के लिए हेमंत सोरेन ने पीएमएलए के विशेष अदालत से अनुमति मांगी है। इसके लिए कोर्ट में आवेदन दिया गया है। इस मामले में 21 फरवरी को सुनवाई होगी।
हेमंत सोरेन रांची के बड़गाई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन से जुड़े मामले में न्यायिक हिरासत में बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा, होटवार में बंद हैं। इन्हें इस मामले में इडी ने 31 जनवरी को गिरफ्तार किया था।
उल्लेखनीय है कि इससे पहले हेमंत को विधानसभा में चंपाई सोरेन सरकार के विश्वासमत में भाग लेने के लिए कोर्ट से अनुमति मिली थी।