पलामू में उत्पाद विभाग की छापेमारी
एबीएन न्यूज नेटवर्क, मेदिनीनगर। उत्पाद विभाग द्वारा पलामू जिले के नौडीहा बाजार थाना क्षेत्र की सलैया पंचायत के अटवाखार गांव में छापेमारी कर 60 लीटर अवैध शराब और 4000 किलो शराब बनाने वाला जावा महुआ बरामद किया गया है।
आरोपी प्रमोद साव फरार हो गया। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।