टीम एबीएन, रांची। राजधानी के रांची स्थित धुर्वा थाना क्षेत्र के शालीमार बाजार में निर्धारित बाजार दर से कई गुना ज्यादा वसूली के विरोध में मंगलवार को बाजार को बंद कराया गया। स्थानीय समाजसेवी वेद प्रकाश सिंह, धीरेंद्र सिंह, बम-बम समेत कई लोग प्रदर्शन में शामिल रहे।
उन्होंने कहा कि रांची सेक्टर 3 शालीमार बाजार में जब तक रेट चार्ट नहीं लग जाता है, तब तक कोई शुल्क नहीं लिया जायेगा। यह जानकारी वेद प्रकाश सिंह ने थाना प्रभारी से बात करने के बाद दी।
बताते चलें कि सेक्टर 3 शालीमार बाजार में एचईसी द्वारा जारी रेट चार्ट पर ही मसूल वसूली की जायेगी।