Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

देवघर : डीसी ने पेंशन जागरूकता वैन को दिखायी हरी झंडी

देवघर : डीसी ने पेंशन जागरूकता वैन को दिखायी हरी झंडी
विज्ञापन
  • देवघर डीसी ने वृद्धावस्था पेंशन योजना के लिए जागरूकता रथ को दिखायी हरी झंडी

एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। उपायुक्त ने मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना को लेकर जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उपायुक्त ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि शहरी क्षेत्रों के साथ सुदूरवर्ती गांवों में विशेष रूप से लोगों को जागरूक करे, ताकि शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को लाभान्वित किया जा सके।

उपायुक्त ने कहा कि राज्य सरकार की महत्वकांक्षी मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत अब 50 वर्ष की आयु से अधिक की महिलाएं एवं अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के 50 वर्ष से अधिक आयु के पुरुष पेंशन योजना का लाभ ले सकेंगे। 

इसी के मद्देनजर ज्यादा से ज्यादा योग्य लाभुकों को पेंशन के लाभ से आच्छादित करने के मद्देनजर 20 फरवरी से 22 फरवरी तक जिले के सभी पंचायतों में विशेष शिविर का आयोजन किया जायेगा, ताकि जिले के शत प्रतिशत सुयोग्य लाभुकों को योजना के लाभ से लाभान्वित किया जा सके।

साथ ही उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि राज्य सरकार ने राज्य की सभी महिलाओं तथा अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के 50 वर्ष या इससे ऊपर आयु वर्ग के व्यक्तियों को मुख्यमंत्री राज्य वृद्धावस्था पेंशन योजना का लाभ देने का निर्णय लिया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,033