टंडवा(चतरा)। स्पोर्ट एशोसियसन द्वारा होने वाली प्रखंड स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट की तैयारी जोर शोर से की जा रही है। टूर्नामेंट की सफलता को लेकर हाई स्कूल के समीप खेल मैदान की समतलीकरण, साफ सफाई तथा पीच बनाने की कार्य प्रगति पर है। जो अगले एक सप्ताह के अंदर मैदान बन कर तैयार हो जाने की संभावाना जताई गई है। टंडवा एस्पोर्ट एशोसियसन का यह प्रयास है कि जो प्रयास जिले भर मे नहीं की गई है वो प्रयास एसोसिएशन के द्वारा बेहतर पीच तैयार कर टूर्नामेंट करवाने का प्रयास किया जा रहा है। नये पीच का निर्माण कार्य करा कर टूर्नामेंट आयोजन करने का निर्णय लिया है। ताकि खिलाड़ियों को खेल के वास्तविक रुप से परिचित कराया जाय। एशोसियसन के अध्यक्ष राजेश सोनी तथा जीत बाबा ने संयुक्त रुप से कहा कि यह टूर्नामेंट प्रखंड स्तरीय होगा। जिसका हर टीम का नेतृत्व स्थानीय मुखिया करगें। बताया कि टूर्नामेंट का शुभारंभ संभावित दिसबंर के आखरी सप्ताह मे मे शुरू होने की संभावना है। होने वाली टूर्नामेंट की सफलता को लेकर रुदेश कुमार नायक, अनील दास, प्रमोद वर्मा, सुरेंद्र नायक, विधायक प्रतिनिधि शशी चौरसिया, समाजसेवी सुभाष दास, विकास मालाकार, रंजीत कुमार गुप्ता, संतोष कुमार राकेश नायक, धीरेंद्र भगत, प्रकाश नायक, अंकित नायक आदि लोग अहम भुमिका निभा रहे हैं।