- झारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक की सीनियर वूमेंस ट्रिओ की टीम ने केरल में लहराया परचम पहुंची फाइनल में
टीम एबीएन, रांची। जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा वीके कृष्णा मेनन इंडोर स्टेडियम कोझिकोड, केरल में आयोजित सीनियर नेशनल एक्रोबैटिक जिमनास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक की सीनियर वूमेंस ट्रिओ
टीम बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए फाइनल में पहुंची।
ट्रिओ वूमेंस टीम
- रितिका जोशी
- निधि कुमारी यादव
- प्रिया कुमारी यादव
- कोच : विकास कुमार
झारखंड एक्रोबैटिक जिमनास्टिक की सीनियर वूमेंस ट्रियो की टीम फाइनल में पहुंचने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेन्द्र दुबे तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सचिव निशिकांत पाठक, उपाध्यक्ष तुलिका श्रीवास्तव, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन, कोषाध्यक्ष गोविन्द झा, प्रशासनिक सचिव डॉ दीपक साहू तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के सभी संबद्ध जिला के पदाधिकारियों ने इन्हें बधाई दी।