- ट्रैफिक पुलिस के कर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियां 2 मार्च तक रद्द
टीम एबीएन, रांची। रांची में तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मियों और अधिकारियों की छुट्टियों को 2 मार्च 2024 तक के लिए रद्द कर दिया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से यह आदेश जारी किया गया है।
ट्रैफिक एसपी के ऑफिस से शनिवार (17 फरवरी) को जारी आदेश में कहा गया है कि अगर पहले से किसी पदाधिकारी या कर्मी ने पहले से अवकाश ले रखा है, तो उनका अवकाश भी स्थगित किया जाता है।
भारत-इंग्लैंड टेस्ट मैच और बजट सत्र की वजह से छुट्टियां रद्द
ट्रैफिक एसपी रांची के कार्यालय के मुताबिक, 23 फरवरी 2024 से 27 फरवरी 2024 तक धुर्वा के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (जेएससीए) में भारत और इंग्लैंड के बीच इंटरनेशनल टेस्ट क्रिकेट मैच खेला जायेगा।
इसके साथ ही 23 फरवरी से 2 मार्च 2024 तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र बुलाया गया है। इसके मद्देनजर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए यातायात व्यवस्था के लिए प्रतिनियुक्त किये गये सभी पदाधिकारियों, कर्मियों के अवकाश को रद्द कर दिया गया है।