Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

8वें राष्ट्रीय बोशिया चैंपियनशिप में सुमन ने भारत के लिए जीता सिल्वर

8वें राष्ट्रीय बोशिया चैंपियनशिप में सुमन ने भारत के लिए जीता सिल्वर
विज्ञापन

टीम एबीएन, लोहरदगा। 8वें राष्ट्रीय बोशिया चैंपियनशिप में जिले के सुमन प्रजापति ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीत कर जिला समेत राज्य और देश का नाम रौशन किया है। कुडू प्रखण्ड के सलगी कटई टोली निवासी तारकेश्वर प्रजापति के पुत्र सुमन प्रजापति जो वर्तमान में मैं सदर प्रखंड के कुटमू में निवास करते हैं। 

वर्ष 2016 में पेड़ से गिरने की वजह से उनके स्पाइनल कॉर्ड इंजरी हो गयी थी, तब से सुमन चलने फिरने में असमर्थ हैं। गत दिनों 7 से 12 फरवरी तक अटल बिहारी वाजपेयी ट्रेनिंग सेंटर फार डिसेबिलिटी स्पोर्ट्स ग्वालियर, मध्यप्रदेश में स्पोर्ट्स फेडरेशन आफ इंडिया के 8वें राष्ट्रीय बोशिया चैंपियनशिप सुमन ने भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता है। 

उनकी इस सफलता पर बोसिया स्पोर्ट्स फेडरेशन के अध्यक्ष जसप्रीत सिंह धालीवाल, अशोक बेदी, शमिंदर सिंह ढिल्लो ने सुमन प्रजापति को प्रमाण पत्र और सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया। सुमन की सफलता पर जिले के विभिन्न खेल संगठनों के साथ-साथ जिलेवासिओं ने बधाई और शुभकामनाएं दी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 12,398