सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट से आहत 10वीं के छात्र ने किया सुसाइड
टीम एबीएन, धनबाद। जिले में सरस्वती पूजा मूर्ति विसर्जन के दौरान मारपीट से आहत होकर एक छात्र ने सुसाइड कर लिया। किशोर डीएवी कुसुंडा की 10वीं कक्षा में पढ़ता था और सरायढेला कोचाकुल्ही का रहने वाला था।
किशोर के पिता ने मोहल्ले के 8 युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया है। न्याय की मांग को लेकर परिजन शव के साथ एसएनएमएमसीएच में प्रदर्शन कर रहे हैं।