एबीएन न्यूज नेटवर्क, (कर्रा) लोधमा। चापी गांव के समीप शुक्रवार सुबह गिट्टी लदा हाईवा ट्रक और बालू लदा टर्बो में भीषण टक्कर हो गयी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों गाड़ी टकराने के बाद हाईवा उसी में पलट गया जिससे टर्बो ट्रक के चालक एवं उपचालक तथा दो मजदूर की घटनास्थल पर मौत हो गयी।
ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि दोनों गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी तीखा मोड तथा घना कोहरा होने का कारण चालक अपना नियंत्रण खो दिया और दोनों गाड़ी की भिड़ंत हो गयी।