Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 223
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
हेमंत सोरेन की रिहाई को लेकर कार्यकर्ताओं ने रखा उपवास
विज्ञापन

झामुमो की न्याय यात्रा जारी

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के देवघर के वीआईपी चौक पर आज झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन के खिलाफ ईडी की कार्रवाई और जेल भेजने के विरोध में एक दिवसीय उपवास कार्यक्रम किया गया। सैकड़ों की संख्या में जेएमएम कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन को जेल से रिहा करने की मांग की। 

हेमंत सोरेन की रिहाई जब तक नहीं हो जाती तब तक करेंगे आंदोलन 

मौके पर झामुमो नेता सुरेश साह ने कहा कि ईडी के द्वारा गलत तरीके से पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है जिसके विरोध में आज देवघर झामुमो कार्यकर्ता ने एक दिवसीय उपवास का कार्यक्रम किया गया है जिसमें हेमंत सोरेन की रिहाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिहाई जब तक नहीं हो जाती है तब तक झामुमो कार्यकर्ता उनको न्याय दिलाने के लिए आंदोलन करेंगे। 

आने वाले समय में जनता भाजपा को केंद्र से खदेड़ने का काम करेगी 

झामुमो कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने एक साजिश के तहत ईडी का दुरुपयोग कर पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजा। उन्हें मुख्यमंत्री पद से हटाने का काम किया है जो असंवैधानिक, जनता जनार्दन के जनादेश के विपरीत है। 

उन्होंने आगे कहा की जेएमएम के कार्यकर्ता न्याय की मांग को लेकर उपवास पर है। उन्होंने कहा कि शनिवार से पंचायत से लेकर वार्ड में न्याय यात्रा निकालेंगे जिससे आम जनता इनकी साजिश से अवगत हो सके। साथ ही उन्होंने कहा की आने वाले समय में जनता बीजेपी को केंद्र से खदेड़ने का काम करेगी।

विज्ञापन