- चम्पाई सोरेन की कैबिनेट का विस्तार – बसंत सोरेन, दीपक बिरुवा समेत 8 मंत्रियों ने ली शपथ
टीम एबीएन, रांची। झारखंड की चंपाई सोरेन सरकार के कैबिनेट विस्तार में 8 मंत्रियों को शपथ दिलाई जा रही है। विधायक राजभवन पहुंच चुके हैं।
राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने सबसे पहले डॉ रामेश्वर उरांव को शपथ दिलायी। इसके बाद दीपक बिरुवा, बन्ना गुप्ता व अन्य मंत्रियों ने शपथ ली। अंतिम समय में बैद्यनाथ राम का नाम मंत्रियों की सूची से बाहर हो गया. बेबी देवी फिर से मंत्री बन रहीं हैं।
राज्यपाल ने इन लोगों को झारखंड का मंत्री नामित किया
- डॉ रामेश्वर उरांव
- दीपक बिरुवा
- बन्ना गुप्ता
- बादल
- मिथिलेश कुमार ठाकुर
- बसंत सोरेन
- हफीजुल हसन
- बेबी देवी