Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 54
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : चंपई सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता : चंपई सोरेन
विज्ञापन
  • मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन सरायकेला-खरसावां के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में लोगों की सुनी परेशानी, त्वरित और यथोचित निराकरण का दिया भरोसा  

जनता के सुख- दु:ख में सरकार उनके साथ है  

राज्य के विकास के लिए जन भागीदारी जरूरी  

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जिलिंगगोड़ा, गम्हरिया, सरायकेला खरसावां। जन समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। हमारी सरकार का  हमेशा से प्रयास रहा है कि जनता की परेशानियों का निदान कर सकें। मुख्यमंत्री श्री चम्पाई सोरेन ने सरायकेला-खरसांवा जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैत्रिक गांव जिलिंगगोड़ा में मुलाकात करने आए लोगों से यह कहा। 

मौके पर लोगों ने अपनी समस्याओं और परेशानियों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं का त्वरित और यथोचित निराकरण होगा। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दे दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों से कहा कि उनके सुख- दु:ख में सरकार उनके साथ हमेशा खड़ी है। 

यही वजह है कि आपकी योजना- आपकी सरकार- आपके द्वार कार्यक्रम के तहत अधिकारियों का दल आपके दरवाजे पर पहुंचा और आपकी समस्याओं को पूरी संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका समाधान किया। यह सिलसिला आगे भी जारी रहेगा, क्योंकि यह आपकी सरकार है। हम सभी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से काम कर रहे हैं, क्योंकि आपकी भागीदारी से ही राज्य का विकास संभव है।

विज्ञापन