Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजर

झारखंड : मंत्रिमंडल विस्तार पर टिकी सबकी नजर
विज्ञापन
  • मंंत्रिमंडल विस्तार को दिया जा रहा है अंतिम रूप
  • जानें कौन से होंगे वो नए चेहरे जिन्हें मिल सकता है मौका

टीम एबीएन, रांची। चंपाई सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार 16 फरवरी को है। पर अब तक मंत्रियों के नाम पर अंतिम मुहर नहीं लग सकी है। झामुमो के सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस की ओर से यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि पार्टी के कोटे से कौन-कौन मंत्री होंगे। 

पुराने चेहरे ही रहेंगे या नये चेहरे आयेंगे। हालांकि कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि कुछ चेहरे बदले जायेंगे। पर यह 15 फरवरी को ही तय हो पायेगा कि कौन-कौन मंत्री बनेंगे। हेमंत सोरेन के मंत्रिमंडल में 10 मंत्री ही थे। एक मंत्री पद को खाली रखा गया था।

पर इस बार सीएम के अलावा 11 मंत्री रखने पर विचार किया जा रहा है। इसे लेकर झामुमो के शीर्ष नेता कई दौर की बैठक सीएम चंपाई सोरेन के साथ कर चुके हैं। दुमका में सीएम के कार्यक्रम के बाद बसंत सोरेन की बात भी हुई है। यह माना जा रहा है कि बसंत सोरेन का मंत्रिमंडल में स्थान तय है।

पुराने चेहरों में जोबा मांझी, हफीजुल हसन, मिथिलेश ठाकुर का स्थान भी तय माना जा रहा है। बेबी देवी को लेकर भी बातें हो रही है। हालांकि पार्टी के शीर्ष नेताओं का कहना है कि उन्हें स्व जगरनाथ महतो को सम्मान देने के लिए मंत्री बनाया गया है। इसलिए उनके बदले जाने की संभावना कम है।

12वें मंत्री के रूप में सीता सोरेन अथवा सुदीव्य कुमार सोनू को लेकर बातें हो रही है। हालांकि यह तय नहीं हो सका है कि कौन होगा। 15 फरवरी को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन से राय लेकर 12वां मंत्री का नाम तय करके सूची राजभवन भेज दी जायेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 13,310