Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में निकला कैंडल मार्च

पुलवामा में शहीद हुए जवानों की याद में निकला कैंडल मार्च
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पुलवामा में शहीद जवानों की याद में संत जेवियर कालेज एनएसएस के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज परिसर से कैंडल मार्च निकाला। मार्च शहीद चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक तक गया। 14 फरवरी 2019 को श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सेना को ले जा रहे वाहन पर हमला हुआ था। जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे। 

भारत के इतिहास में 14 फरवरी ब्लैक डे के रूप में दर्ज हो गया। छात्र-छात्राओं ने शहीदों के प्रति आभार व्यक्त किया और देशभक्ति के नारे लगाये। वहीं कैंडल जलाकर शहीदों को नमन किया गया। इधर, राष्ट्रीय युवा शक्ति के तत्वावधान में आक्सीजन पार्क में पुलवामा अटैक में शहीद जवानों को श्रद्वांजलि दी गयी। श्रद्वांजलि दीये को जलाकर दी गयी। 

मौके पर राष्ट्रीय युवा शक्ति के अध्यक्ष उत्तम यादव, शैलेश तिवारी समेत पार्क में घूमने आये लोगों ने शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किया और दो मिनट का मौन रखा गया। इस अवसर पर उत्तम यादव ने कहा कि 14 फरवरी को भारतवासी ब्लैक डे के रूप में मनाती आयी है। उन्होेंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे सभी वेलेंटाइन डे को न मनाकर ब्लैक डे मनायें।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,757