Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

नये डीसी हेमंत सती आज लेंगे साहिबगंज का प्रभार

नये डीसी हेमंत सती आज लेंगे साहिबगंज का प्रभार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, साहिबगंज। जिले के डीसी रामनिवास यादव के तबादले के बाद राज्य सरकार द्वारा आइएएस अधिकारी हेमंत सती को साहिबगंज का नया डीसी बनाया गया है। 

उन्होंने दूरभाष पर बताया कि हमारी पहली प्राथमिकता होगी कि जिले में राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को त्वरित गति से निष्पादन हो। जन कल्याणकारी योजनाओं पर विशेष नजर रहेगी।

याद हो कि आइएएस हेमंत सती पूर्व में साहिबगंज अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अपनी सेवा दे चुके हैं। वर्तमान में गुमला डीडीसी के पद पर कार्यरत हैं। निवर्तमान डीसी रामनिवास यादव को उच्च शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 15,799