टीम एबीएन, रांची। बिजली विभाग की लचर व्यवस्था सट सर्किट के वजह से 11 फरवरी 2024 को लगभग सुबह 6:30 बजे रांची जिला राहे प्रखंड चैनपुर गांव निवासी राशेश्वर महतो के घर में भीषण आग लगने के वजह से पूरा घर जल कर राख हो गया। मौके पर राहे ओपी प्रभारी राम रेखा अपने प्रशासन टीम, दमकल टीम और ग्रामीण के सहयोग से भीषण आग को काबू कर अन्य दूसरा घर को जलने से बचाया।
भीषण आग की वजह से राशेश्वर महतो का कच्चा मकान पूरी तरह जलकर राख हो गया। कीमती लकड़ी से बना घर, पलंग, चौकी, दरवाजा, पहनने का वस्त्र, पंखा, टेबल, कुर्सी, टुलू पंप जिसकी कीमत करीब पांच लाख रुपये साथ ही धान बेचने से मिली नकद राशि चालीस हजार रुपये, भैंसा बेचा हुआ सत्तर हजार रुपये यानी कुल एक लाख दस रुपये नकद राशि समेत कुल लगभग सात लाख रुपये की क्षति हुई है।
राशेश्वर महतो गरीब किसान परिवार से आते हैं। राशेश्वर ने स्थानीय जन प्रतिनिधि और स्थानीय प्रशासन को लिखित रूप से मदद मांगते हुए बताया कि आग लगने के वजह से हुई क्षति से बेघर हो चुके हैं। हमारे घर में 90 वर्षीय बूढ़ी मां है। वहीं दो साल का छोटा बच्चा है। घर में बैल, बकरी और भैंस भी है। जिससे बिना घर बहुत दिक्कत हो रही है। क्षेत्र में हाथी का प्रकोप भी बहुत है। इसीलिए तत्काल क्षति पूर्ति का मुआवाजा उपलब्ध करायी जाये।
घटना स्थल पर जेबीकेएसएस क्रांतिकारी नेता देवेन्द्र नाथ महतो घटना स्थल पर पहुंचकर परिवार का दु:ख को देखते हुए स्थानीय प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित रशेश्वर महतो को विभाग तत्काल क्षति पूर्ति मुआवजा दे अन्यथा जेबीकेएसएस आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।