Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड मैथिली मंच ने दी उषा किरण खान को श्रद्धांजलि

झारखंड मैथिली मंच ने दी उषा किरण खान को श्रद्धांजलि
विज्ञापन

झारखंड मैथिली मंच की बैठक में लाइब्रेरी को समृद्ध करने पर चर्चा 

टीम एबीएन, हजारीबाग/ रांची। झारखंड मैथिली मंच के कार्यालय परिसर में स्व शारदा नंद झा की स्मृति में स्थापित लाइब्रेरी को समृद्ध करने के निमित्त एक बैठक संग साहित्यिक गोष्ठी का आयोजन हुआ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गोसाउनिक गीत और बाबा विद्यापति की मूर्ति पर पुष्पांजलि अर्पित के साथ की गयी। बैठक में मैथिली एवं हिंदी की प्रख्यात साहित्यकार स्व डा उषा किरण खान के आकस्मिक निधन पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गयी।

बैठक में लाइब्रेरी को मैथिली पुस्तकों से समृद्ध करने हेतु विस्तृत चर्चा भी की गयी। इसी क्रम में साहित्यकार सुरेंद्र नाथ मिश्र लिखित दो मैथिली पुस्तक का लोकार्पण भी किया गया।  

कार्यक्रम में अमरनाथ झा, बैद्यनाथ झा (महासचिव), डा नरेन्द्र झा, प्रमोद कुमार झा, सुरेंद्र नाथ मिश्र, जयंत कुमार झा, ब्रज कुमार झा, कृष्ण कुमार झा (कोषाध्यक्ष), अभय कुमार झा, सुकुमार नाथ झा, डा आकांक्षा चौधरी आदि ने अपने बहुमूल्य विचार व्यक्त किये।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 18,285