Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

22 को भाजपा कार्यालय घेरेंगे एचईसी के कामगार

22 को भाजपा कार्यालय घेरेंगे एचईसी के कामगार
विज्ञापन

एचइसी के श्रमिक संगठन 22 को भाजपा कार्यालय का घेराव करेंगे

टीम एबीएन, रांची। एचइसी के श्रमिक संगठन 22 फरवरी को भाजपा कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन और घेराव करेंगे। एचइसी संघर्ष समिति की बैठक में सोमवार को लालदेव सिंह की अध्यक्षता में यह निर्णय लिया गया। समिति के भवन सिंह ने बताया कि 16 फरवरी को एचइसी मुख्यालय से सुबह 11 बजे सरकारी उद्योग बचाओ, एचइसी बचाओ, देश बचाओ रैली निकाली जायेगी। यह रैली मुख्यालय से निकल कर बिरसा चौक तक जायेगी। 

यहां भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति पर माल्यार्पण कर एचइसी को बचाने की शपथ ली जायेगी। उन्होंने कहा कि एचइसी संघर्ष समिति से हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन के अलग होने पर आंदोलन पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। उन्होंने कर्मियों से आह्वान किया कि एकता को मजबूत बनाये रखें और भारी संख्या में मुख्यालय पहुंचे। 

बैठक में लिये गये फैसले को सभी श्रमिक संगठनों के कर्मियों के समक्ष रखा गया। बैठक में राम कुमार नायक, भवन सिंह, हरेंद्र प्रसाद, रामकुमार नायक, विमल महली, दिलीप सिंह, मनोज पाठक, सनी सिंह, एसजे मुखर्जी, चिरांग बारला, राजेंद्र कुमार, आरके साही, जीसी सुधांशु उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 18,214