दंडरा में सीआरपीएफ और नक्सली के बीच मुठभेड़, दोनों ओर से हो रही फायरिंग
एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। जिले के दंडरा में सीआरपीएफ और नक्सली के बीच मुठभेड़ हुई है। जंगल में दोनों ओर से गोलीबारी हो रही है। अब तक सैंकड़ों राउंड गोली चलने की खबर है। जहां मुठभेड़ हुई है, यह इलाका बोकारो के चतरोचटी थाना क्षेत्र में पड़ता है।