सीसीएल के मैराथन दौड़ में 8000 धावकों ने लिया हिस्सा, उड़नपरी पीटी उषा भी कार्यक्रम में रही मौजूद
टीम एबीएन, रांची। रांची के मोरहाबादी मैदान में सीसीएल ने दूसरे कोल इंडिया मैराथन का आयोजन किया। इस बार मैराथन दौड़ में लगभग 8 हजार लोगों ने हिस्सा लिया। इस बार मैराथन दौड़ में 14 सौ महिला धावकों ने भी हिस्सा लिया।
वहीं सीसीएल के पांच सौ से अधिक गेस्ट ने भी मैराथन में हिस्सा लिया। कोल इंडिया ने इस प्रतियोगिता में पुरस्कार के तौर पर 33 लाख रुपये धावकों को सौंपा। वहीं उड़नपरी के नाम से मशहूर भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष पीटी ऊषा भी इस मैराथन में अतिथि के तौर पर शामिल हुई।