Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं प्रदेश की महिलाएं : चंपई सोरेन

हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं प्रदेश की महिलाएं : चंपई सोरेन
विज्ञापन
  • सखी मंडल के महासम्मेलन में बोले चंपाई सोरेन- समाज और राज्य के विकास में पुरुषों से ज्यादा योगदान महिलाओं का 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि प्रदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहीं हैं। घर संभालने से लेकर खेत-खलिहान तक में योगदान दे रहीं हैं। घर से लेकर समाज तक में पुरुषों से ज्यादा योगदान दे रहीं हैं। इसलिए हमारी सरकार ने सखी मंडल को सशक्त करने का फैसला किया। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन राजधानी रांची के ऐतिहासिक मोरहाबादी मैदान में सखी मंडल की महिलाओं का राज्यस्तरीय एक्स्पोजर एवं क्षमता संवर्धन शिविर-सह-महिला महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सोमवार को कही।

आजादी के बाद आदिवासियों का नहीं हुआ विकास 

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड इतना धनी प्रदेश है, लेकिन आजादी के बाद आदिवासियों का जितना विकास होना चाहिए था, नहीं हुआ। हमारी सरकार ने महिलाओं को आगे बढ़ाने के हरसंभव प्रयास किये हैं। हमारी सरकार सखी मंडल की महिलाओं को सहायता राशि दे रही है। 

सरकार को मालूम है कि महिलाओं के बिना न तो घर आगे बढ़ सकता है, न राज्य आगे बढ़ सकता है। पिछली सरकार ने महिलाओं पर 642 करोड़ रुपए खर्च किये। वहीं, हमारी सरकार ने साढ़े चार साल में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 842 करोड़ रुपए खर्च किये हैं। 

महिलाओं को निराश नहीं होने देगी सरकार : चंपाई सोरेन 

चंपाई सोरेन ने कहा कि हमारी सरकार कभी भी महिलाओं को निराश नहीं होने देगी। हमारी सरकार ने महिलाओं के उत्थान के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। गरीबों के लिए हेमंत बाबू अबुआ आवास योजना लेकर आये। 

चंपाई सोरेन ने कहा कि केंद्र सरकार पीएम आवास योजना का बहुत प्रचार करती थी। दावा किया था कि 2022 तक सभी लोगों को पक्का आवास मिल जायेगा। उन्होंने कहा कि जब झारखंड की बारी आई, तो हमारे साथ केंद्र सरकार ने धोखा किया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 22,173