Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

डीएवी कपिल देव में मनी स्वामी दयानंद की 200वीं जयंती

डीएवी कपिल देव में मनी स्वामी दयानंद की 200वीं जयंती
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। युगद्रष्टा, युगस्रष्टा, युगप्रवर्तक, राष्ट्रचिंतक, वेदों के पुनरुद्धारक, महान समाज सुधारक, स्वतंत्रता के आदि उदघोषक, आर्य समाज के प्रवर्तक/संस्थापक, भारतीय संस्कृति के रक्षक, वैदिक अध्यात्मवाद के पुरोधा, महान वैदिक प्रवक्ता, दया की प्रतिमूर्ति, देव दयानंद सरस्वती  की 200वीं जन्म-जयंती पर डीएवी कपिल देव में हवन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

इस अवसर पर वर्ग छह और सात के बच्चों ने भाग लिया। हवन के बाद व वरिष्ठ शिक्षक एसके राणा और ए आई गुरु ने स्वामी दयानंद जी के जीवन पर प्रकाश डाला और उनसे संबंधित कई प्रसंगों का वर्णन किया इस अवसर पर स्वामी दयानंद जी के चित्र तथा  प्रतिमा पर पुष्प भी अर्पित किये गये। 

बाद में बच्चों को स्वामी दयानंद जी की जन्मस्थली टंकारा में चल रहे महोत्सव पर बोल रही महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण सीधा प्रसारण दिखाया गया। उक्त जानकारी डीएवी कपिल देव,कडरू, रांची के आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 22,149