Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की रामगढ़ जिला कमेटी के गठन को लेकर सूची तैयार

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की रामगढ़ जिला कमेटी के गठन को लेकर सूची तैयार
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की एक बैठक आज रामगढ स्थित पटेल छात्रावास में संघ के रामगढ़ जिला के अध्यक्ष महेन्द्र कुमार महतो की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ की रामगढ़ जिला कमेटी के गठन को लेकर अधिवक्ताओं की एक सूची तैयार की गयी। 

जिसमें महेन्द्र कुमार महतो, झलक देव महतो, साक्षी गोपाल महतो, हरखनाथ महतो, शिवनंदन महतो, टीकेन्द्र कुमार महतो, मुनेश्वर महतो, राजेन्द्र कुमार महतो आदि अधिवक्ताओं का नाम शामिल किया गया। बैठक में तैयार की गयी सूची को कमटी गठन के लिए नियुक्त प्रभारी ज्योति कुमारी एवं निरंजन राम को सौंप दिया गया।

इधर, बैठक में आगामी 17 फरवरी को रामगढ़ जिला के अधिवक्ताओं का एक सम्मेलन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया, जिसमें अधिवक्ताओं के हित से जुड़े मामलों पर विचार विमर्श किया जायेगा। इस अवसर पर विशेष रुप से अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के प्रदेश महा सचिव भरत चन्द्र महतो एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय प्रसाद भी उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 22,151