Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

महागठबंधन सरकार पिछड़ा अति पिछड़ा विरोधी : बजरंग वर्मा

महागठबंधन सरकार पिछड़ा अति पिछड़ा विरोधी : बजरंग वर्मा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। पिछड़ा वर्ग महासभा के प्रदेश संयोजक बजरंग वर्मा ने हेमंत सरकार को पिछड़ा वर्ग खासकर अति पिछड़ा वर्ग का विरोधी बताया है।

श्री वर्मा ने कहा कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आदिवासियों और दलितों को 50 वर्ष की उम्र से ही विधायक पेंशन देने का निर्णय लिया है, लेकिन इस श्रेणी में अति पिछड़ा वर्ग को नहीं रखकर पिछड़ा विरोधी काम किया है। 

झारखंड में पिछड़ा और अति पिछड़ा को राजनीतिक सामाजिक दृष्टि से लगातार उपेक्षा की जा रही है। ऐसी स्थिति में अति पिछड़ा को भी आदिवासियों और दलित की तर्ज पर 50 वर्ष की उम्र से वृद्धा पेंशन मिलना चाहिए।

श्री वर्मा ने मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इस श्रेणी में पिछड़ा वर्ग को भी रखें अन्यथा जोरदार आंदोलन किया जायेगा और लोकसभा विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके सहयोगी दलों का विरोध किया जायेगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 24,772