एबीएन न्यूज नेटवर्क, पाकुड़। जिले के हिरणपुर थाना क्षेत्र में सड़क हादसा में दो लोगों की मौत हो गयी। घटना बीते शनिवार देर रात को बिंदाडीह गांव में घटी है।
जहां डांगापाड़ा-महेशपुर मुख्य सड़क में पत्थर (गिट्टी) लोड एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन ने दो लोगों को रौंद डाला।
घटना में दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस घटनास्थल पहुंची और छानबीन में जुट गयी।