टीम एबीएन, रांची। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले पर विगत 31 जनवरी 2024 को जेएसएससी कार्यालय के समक्ष हुए सफल आंदोलन के अगुआ देवेंद्र नाथ महतो समेत 15 नामजद के साथ 4000 छात्रों पर नामकुम थाना में एफआईआर दर्ज किया गया, जिसमें मुख्य रूप से आईपीसी का धारा 147/ 148/ 149/ 186/ 188/ 307/ 323/ 332/ 343/ 426/ 506/ 508/ के अलावा प्रिवेंशन आफ डैमेज टू प्रॉपर्टी एक्ट थ्री जैसा गंभीर से गंभीर गैर जमानती धारा का आरोप लगाया गया।
तभी आंदोलन के अगुआ देवेंद्र नाथ महतो प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम सरकार को आओ सरकार करो गिरफ्तार का न्योता देकर समय के अनुरूप तारीख 10/02/2024 दिन शनिवार स्थान - बापू वाटिका मोराहबादी रांची, समय - दिन 12 बजे पहुंच गया जो शाम 5 बजे तक रहा लेकिन प्रशासन नहीं पहुंचा।
मौके पर देवेन्द्र नाथ महतो ने कहा कि बिना बेल फाईल किए सरकार को गिरफ्तार का न्योता देने के बावजूद सरकार गिरफ्तार नहीं किया मतलब दर्ज एफआईआर बेबुनियाद होने का सबूत देता है। निर्दोष छात्रों पर लगाया गया सभी आरोपित धारा जेएसएससी अध्यक्ष और परीक्षा लेने वाले एजेंसी पर होना चाहिए।
मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर संवैधानिक तरीके से भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह है। 10- 12 साल से दिन रात पढ़ाई करने वाले छात्रों का भविष्य को बर्बाद कर 25 लाख में एक दिन पहले पेपर लीक करने के खिलाफ आवाज उठाना गुनाह है, तो सभी गुनाह को स्वीकार करते हैं। बाकी 15 नामजद समेत 4000 छात्रों को धारा से मुक्त कर मेरा देवेंद्र नाथ महतो नाम पर किया जाय हम सभी छात्रों का धारा को स्वीकार करते हैं।
साजिश के तहत आंदोलन को कमजोर कर पेपर लीक गिरोह को बचाने के मंशा से छात्रों को बेबुनियाद एफआईआर दर्ज किया गया। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जेएसएससी का कचड़ा को हर हाल में पूरी तरह सफाई करेंगे। जेएसएससी का सफाई से जेपीएससी भी साफ हो जायेगा।
साथ ही उन्होंने यह भी जानकारी दिया कि जेएसएससी सीजीएल महाघोटाला का स्वतंत्र एजेंसी सीबीआई से करने, एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड करने और जल्द से जल्द नया एजेंसी का टेंडर कर परीक्षा लेकर युवाओं को रोजगार देने तक संघर्ष जारी रहेगा।
मौके पर योगेश चन्द्र भारती, प्रेम नायक, रविन्द्र कुमार ने कहा कि झारखंड के इतिहास में पहली बार देवेंद्र नाथ महतो ऐसा क्रांतिकारी छात्र नेता है जो सभी छात्रों पर लगे धारा को अपने ऊपर लेकर स्वीकार करते हुए सरकार को आओ सरकार करो गिरफ्तार का न्योता देकर समय पर हाजिर हुआ।