खबरों की सार्थकता को आगे बढ़ाते हम एबीएन न्यूज24 डॉट कॉम ने एक और वर्ष पूरा किया
आज मीडिया की विश्वसनीयता पर खरा उतरने की सबसे बड़ी चुनौती को स्वीकार करते हुए लगातार कर्मशील है। हम सनसनी फैलाने में विश्वास नहीं रखते। ज्ञान बढ़ाना, धर्म को कर्म से जोड़ना और समाज में सच्ची सूचनाओं के साथ रखकर उन्हें भ्रमजाल से बचाना हमारा उद्देश्य है।
हर दिन हर पल हम आपको सूचना और खबरों के अतिरिक्त वैसी सभी जानकारी देने को प्रयासरत होते हैं, जो आपके लिए उपयोगी हो। आपके मानसिक चिंतन को समाज के लिए अतिउपयोगी बना सकें। हम सत्कर्म में विश्वास रखने वाले हैं जो सहयोग, साहचर्य और सफलता के अलग मापदंड कायम कर चुके हैं।
हम सिर्फ खबरों में नहीं होते, आपकी समस्या के स्थल पर उपस्थित होकर सच को स्थापित करते हैं। यही कारण है हर दिन हमारे सुधि पाठकों की संख्या में भारी इजाफा हो रहा है। हम आभारी हैं आप सभी का आपका अभिनंदन करते हैं।
हम आभारी हैं अपने सीईओ अजय सर का। हम और अधिक सलाह और परिमार्जन के लिए चीफ एडिटर एनके मुरलीधर से अनंत सहयोग की अपेक्षा करते हुए आप सभी का अभिनंदन करते हैं। हम सदैव तत्पर है अपनी अलोचना सुनने को सुधार को और आपके सहयोग का भी।
अंत में अपना प्यार-दुलार देने के लिए आप सभी सुधि पाठकों का हृदय से वंदन-अभिनंदन...
बासुकीनाथ पाण्डेय
संपादक
एबीएन न्यूज 24 डॉट काम
रातू रोड, रांची।