Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला के विभिन्न प्रखंडों में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुमला के विभिन्न प्रखंडों में हुआ सरकार आपके द्वार कार्यक्रम
विज्ञापन
गुमला। आपके अधिकार-आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज सदर प्रखंड के मुरकुंडा, रायडीह प्रखंड के पीबो, घाघरा प्रखंड के कोहीपाठ, सिसई प्रखंड के छारदा, बसिया प्रखंड के कलिगा तथा कामडारा प्रखंड के रामतोलेया पंचायतों में शिविर लगाकर सरकार के विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ योग्य लाभुकों से योजना संबंधित आवेदन प्राप्त करते हुए उनका त्वरित निष्पादन किया गया। आज आयोजित पंचायतस्तरीय शिविरों में ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत मनरेगा के जॉब कार्ड हेतु आवेदन प्राप्त करने तथा प्रवासी श्रमिकों के लिए प्राथमिकता के आधार पर जॉब कार्ड बनाने का निर्देश दिया गया। फूलो-झानो आशीर्वाद योजना के तहत हड़िया बिक्री के रोजगार में संलग्न महिलाओं की पहचान कर उन्हें वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध कराया गया। शिविर में श्रम विभाग द्वारा असंगठित क्षेत्र के कामगारों का ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन सुनिश्चित कराया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को पोषण से संबंधित जानकारियां दी गई। स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए स्टॉल के माध्यम से संबंधित पंचायतवासियों के साथ-साथ सुदूरवर्ती क्षेत्रों से आए ग्रामीणों का आॅन-द-स्पॉट स्वास्थ्य जांच की गई तथा उन्हें कोविड टीकाकरण का डोज दिलाते हुए उन्हें कोविड टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही उनसे शिविर में धान अधिप्राप्ति, पेंशन, केसीसी, आॅनलाइन लगान रसीद/ दाखिल खारिज/ सीमांकन/ मकान क्षति/ फसल क्षति संबधी आवेदन प्राप्त किए गए।सामाजिक सुरक्षा कोषांग द्वारा जरूरतमंद व्यक्तियों के बीच कंबल वितरण किया गया। सोना-सोबरन धोती/लुंगी-साड़ी योजना के तहत लाभुकों के बीच वस्त्र वितरण किया गया। इसके साथ ही शिविर में चिकित्सा अनुदान योजनांतर्गत आवेदकों से आवेदन पत्र प्राप्त किए गए। शिविरों में वनाधिकार पट्टा, जाति आवासीय, राशन कार्ड, विधवा/ वृद्धावस्था/ दिव्यांग पेंशन, ग्रीन कार्ड आदि का लाभ दिलाने हेतु संबंधित विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त करते हुए कार्यों का निष्पादन भी किया गया। सिसई प्रखंड के छारदा पंचायत में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में परियोजना निदेशक आईटीडीए इंदु गुप्ता ने सहभागिता कर पंचायतवासियों को सरकार के विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी दी। शिविर में 10 लाभुकों के बीच दवा वितरण किया गया। असंगठित क्षेत्र के कामागारों को ई-श्रम कार्ड उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शिविर में 40 लाभुकों को ई-श्रम पोर्टल पर निबंधन कर ई-श्रम कार्ड उपलब्ध कराया गया। इसी प्रकार जेएसएलपीएस द्वारा 10 सदस्यीय दो समूहों के बीच प्रति समूह के आधार पर 01 लाख तथा 10 सदस्यीय एक समूह के बीच प्रति समूह के आधार पर 02 लाख का क्रेडिट लिंकेज ऋण उपलब्ध कराया गया। शिविर में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पंचायतवासियों को कोरोना संक्रमण के प्रति जागरूक किया गया। वहीं शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वरा लगाए गए स्टॉल में 40 लोगों को कोरोना का टीका भी लगाया गया। घाघरा प्रखंड के कोहिपाठ में आयोजित पंचायतस्तरीय शिविर में पंचायतवासियों ने राशन कार्ड, आधार कार्ड, पेंशन, आवास आदि से संबधित आवेदन समर्पित कर अपने व्यक्तिगत थता सामूहिक समस्याओं के निष्पादन की गुहार लगाई।
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 32,939