Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जमशेदपुर : चुनाव के लिए हाइकोर्ट के दो अधिवक्ता ऑब्जर्वर नियुक्त

जमशेदपुर : चुनाव के लिए हाइकोर्ट के दो अधिवक्ता ऑब्जर्वर नियुक्त
विज्ञापन
  • जमशेदपुर बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए हाइकोर्ट के दो अधिवक्ता ऑब्जर्वर नियुक्त

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जमशेदपुर। झारखंड बार काउंसिल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए झारखंड हाईकोर्ट के दो अधिवक्ताओं को बतौर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। 

इसमें अधिवक्ता अमर कुमार सिंह और अधिवक्ता धमेंद्र नारायण शामिल हैं। इससे पूर्व बार काउसिंल ऑफ इंडिया के दिशा निर्देश पर झारखंड बार काउंसिल ने जमशेदपुर जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के लिए तीन सदस्यीय चुनाव कमेटी का गठन कर लिया है। 

इसके अलावा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव के मद्देनजर चुनाव कमेटी और जिला बार एसोसिएशन तदर्थ कमेटी ने अपने स्तर से वोटर लिस्ट स्टेट बार काउसिंल को भेजी है, इसकी अनुमति मिलने पर चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 27,944