Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुमला : जमीन विवाद में चार को कुल्हाड़ी से काटा, तीन की मौत

गुमला : जमीन विवाद में चार को कुल्हाड़ी से काटा, तीन की मौत
विज्ञापन
  • झारखंड : जमीन विवाद में कुल्हाड़ी से चार लोगों को काटा
  • तीन की मौत, एक की हालत नाजुक, जांच में जुटी गुमला पुलिस

टीम एबीएन, गुमला। गुमला जिले से बड़ी खबर आ रही है। गुमला जिले के सिसई में चार लोगों को कुल्हाड़ी (टांगी) से काट दिया गया है। इससे तीन लोगों की मौत हो गयी है, जबकि एक की हालत नाजुक है। 

गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि ये घटना करीब ढाई बजे की है। जमीन विवाद में इस वारदात को अंजाम दिया गया है। इसकी जानकारी पुलिस को दी गयी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी है। गुमला जिले के सिसई में जमीन विवाद में टांगी से वारकर तीन लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया है, जबकि एक की स्थिति गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार पूर्वजों द्वारा अपनी जमीन पर फुटकल का पेड़ लगाया गया है। उसी फुटकल पेड़ को लेकर आपस में भाइयों के बीच विवाद था। आपसी विवाद इतना बढ़ गया कि भाई-भाई में ही खूनी संघर्ष हो गया और एक दूसरे की जान लेने पर उतारू हो गये।

मामूली विवाद में कर दी तीन लोगों की हत्या

मामूली विवाद में शुक्रवार को तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गयी। इस वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी है। मृतकों में नागेश्वर साहू (63 वर्ष) पिता बरजु साहू, सुंदरू साहू उर्फ मुन्ना साहू (60 वर्ष) पिता बरजु साहू व पवन कुमार साहू (35 वर्ष) पिता नागेश्वर साहू शामिल हैं। 

विकास कुमार साहू पिता सुंदरू साहू गम्भीर रूप से घायल है, जिसे इलाज के लिए रिम्स ले जाया गया है। उसकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। सभी सकरौली गांव के हैं. ये सभी एक ही परिवार के हैं।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 28,727