- देवघर के कस्टर टाउन इलाके में जैप की गाड़ी से कुचल कर एक की मौत
एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। जिले में बड़े हादसे की सूचना है। दरअसल शहर के कस्टर टाउन इलाके में शुक्रवार की सुबह जैप की गाड़ी से कुचल कर एक छात्र की मौत हो गयी है। जबकि 3 लोग घायल हो गये हैं।
घायलों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। वहीं स्पॉट पर भारी संख्या में लोग जमा हो गये हैं।