Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 22
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

गम्हरिया : सीएम ने की सरनास्थल पर पूजा-अर्चना

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
गम्हरिया : सीएम ने की सरनास्थल पर पूजा-अर्चना
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जिलिंगगोड़ा,गम्हरिया, सरायकेला- खरसावां। झारखंड के मुख्यमंत्री का पद संभालने के उपरांत चम्पाई सोरेन का आज सरायकेला- खरसावां जिला के गम्हरिया प्रखंड स्थित अपने पैतृक गांव जिलिंगगोड़ा में पहली बार आगमन हुआ। 

मौके पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक तरीके से अभिवादन और स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने  यहां अमर वीर शहीद डीबा-किशुन जी  एवं जागेश्वर टुडू जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर  भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। 

मुख्यमंत्री ने सरना पूजा स्थल- जाहेरस्थान में पारंपरिक विधि-विधान से पूजा -अर्चना कर राज्य की उन्नति और राज्यवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

विज्ञापन