Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
देश

संजय जाजू ने संभाला सूचना एवं प्रसारण सचिव का कार्यभार

संजय जाजू ने संभाला सूचना एवं प्रसारण सचिव का कार्यभार
विज्ञापन
  • सूचना एवं प्रसारण सचिव के रूप में संजय जाजू ने संभाला कार्यभार

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के वरिष्ठ अधिकारी संजय जाजू ने सोमवार को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव के रूप में कार्यभार संभाल लिया। उन्होंने अपूर्व चंद्र की जगह ली है, जिन्हें स्वास्थ्य सचिव नियुक्त किया गया है। 

तेलंगाना कैडर के 1992 बैच के आईएएस अधिकारी जाजू नवंबर 2022 से राज्य सरकार में सेवा दे रहे थे। जाजू इससे पहले रक्षा उत्पादन विभाग में अतिरिक्त सचिव और राष्ट्रीय राजमार्ग एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम के निदेशक रह चुके हैं। 

मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट संजय जाजू के पास फाइनेंस बैकग्राउंड के साथ मैनेजमेंट की डिग्री भी है। जाजू एस्पेन इंस्टीट्यूट  से आईएलआई फेलो भी हैं।

संजय जाजू ने शहरी, आदिवासी कल्याण और शिक्षा आदि क्षेत्रों में काम किया है। वह सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग में आंध्र प्रदेश सरकार के सचिव के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

रिपोर्ट्स के अनुसार, आठ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को केंद्र सरकार के विभिन्न विभागों और भ्रष्टाचार विरोधी संस्था लोकपाल में नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 5,211