Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 192
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने बनायी संगठन की मजबूती की रणनीति

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ ने बनायी संगठन की मजबूती की रणनीति
विज्ञापन
  • अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की सभी जिला कमिटियों का गठन 15 दिनों में
  • प्रत्येक जिलों के लिए प्रभारी मनोनीत

टीम एबीएन, रांची। आजसू पार्टी की अनुषंगी इकाई अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ की एक बैठक आज हरमू स्थित आजसू पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वमी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संघ को मजबूत बनाने के लिए राज्य के सभी जिलों में 15 दिनों के अन्दर संघ की जिला कमेटी का गठन का कार्य पूरा करने का निर्णय लिया गया। 

कमेटी गठन का कार्य पूरा करने के लिए विभिन्न जिलों के लिए प्रभारियों का मनोनयन किया गया जो विभिन्न जिलों में जाकर अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के सदस्यों से बैठक कर जिला कमेटी का गठन कर उसकी सूची संघ की केन्द्रीय कमेटी को सुपुर्द करेंगे। बैठक में विभिन्न जिलों के लिए मनोनीत प्रभरियों के नाम इस प्रकार हैं : 

रांची-राजेद्र कुमार  महतो, झलक देव महतो, एवं डा एम सुब्रमण्यम। रामगढ- महेश्वर महतो, जेपी महतो, रेखा वर्मा एवं अंजित कुमार। पूर्वी सिंहभूम- भरत चन्द्र महतो, दिनेश चैघरी एवं रमेश कुमार सिंह। धनबाद- मृत्युंजय प्रसाद, ज्योति कुमारी एवं अंजित कुमार। 

लोहरदगा- महेश्वर महतो, दिनेश चैधरी, भरत चन्द्र महतो, रमेश पाठक एवं रमेश कुमार सिंह। गुमला- मृत्युंजय प्रसाद एवं निरंजन राम। कोडरमा-रमेश कुमार सिंह, दिनेश राणा एवं मीता ठाकुर। खूंटी- संजीत कुमार। हजारीबाग-सतीश सिन्हा, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, वकील महतो एवं शेख खालिद।बोकारो- भरत चन्द्र महतो, दिनेश चैधरी एवं निरंजन राम। 

गिरिडीह- शेख खालिद, सतीश कुमार सिन्हा, मीता ठाकुर एवं दिनेश राणा। बैठक में जिन जिलों के लिए प्रभारियों का मनोनयन नहीं किया गया है उन जिलों के लिए प्रभारियों का मनोनयन संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी एवं प्रधान महासचिव भरत चन्द्र महतो करेंगे जो उन जिलों में कमेटी गठन का कार्य पूरा करेंगे।

बैठक में आजसू पार्टी के वरीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, अखिल झारखंड अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष राधेश्याम गोस्वामी, महासचिव भरत चन्द्र महतो, निरंजन राम, ज्योति कुमारी, मृत्युंजय प्रसाद, रेखा वर्मा, रमेश कुमार सिंह, कृतिवास गोस्वामी, अंजित कुमार, विजेन्द्र सिंह, पीसी महतो, संजित कुमार, दिनेश चैधरी समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित थे।

विज्ञापन