Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेएसएससी सीजीएल आंदोलनरत देवेन्द्र नाथ महतो के साथ 15 नामजद समेत 4000 छात्रों पर एफआईआर दर्ज

जेएसएससी सीजीएल आंदोलनरत देवेन्द्र नाथ महतो के साथ 15 नामजद समेत 4000 छात्रों पर एफआईआर दर्ज
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक महाघोटाला के विरोध तथा 28 जनवरी के सभी पेपर रद्द एवं 4 फरवरी का परीक्षा को स्थगित कर जेएसएससी सीजीएल महाघोटाला का सीबीआई जांच, अध्यक्ष नीरज सिन्हा का स्थिफा, सीजीएल एग्जाम लेने वाले एजेंसी को ब्लैकलिस्टेड कर नई विश्वसनीय एजेंसी का टैंडर कर यथाशीघ्र परीक्षा घोषणा करने और सीजीएल लेने वाले एजेंसी ही पीजीटी, नगरपालिका, लैब असिस्टेंट टेक्नीशियन का परीक्षा लिया हो तो उक्त परीक्षा की सीबीआई जांच की मांग को लेकर निरंतर चरणबद्ध आंदोलन के तीसरे दिन 31 जनवरी 2024 को जेएसएससी कार्यालय के समक्ष महाघेराव कर रहे छात्र झारखण्ड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन प्रमुख देवेन्द्र नाथ महतो, योगेश चन्द्र भारती, मनोज यादव, संजय मेहता, बेबी महतो, महेन्द्र प्रसाद, प्रेम नायक, लक्की रामू, चंदन, रविन्द्र महतो, विशाल पॉल, सायना प्रवीण, देव महतो, विनय मेहता, महेन्द्र प्रसाद महतो, समेत 3000-4000 छात्रों पर एफआईआर दर्ज किया गया। 

सभी पर अध्यक्ष नीरज सिन्हा को  गाली गलौज, सरकारी संपत्ति को तोड़ फोड़ करने, मारपीट एवं सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने के अलावा अन्य आरोप में आईपीसी धारा 147/ 148/ 149/ 353/ 307/ 186/ 188/ 323/ 332/ 504/ 506/ 427 एवं 3 प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट के आरोपित बनाया गया है।

हालांकि झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का आंदोलन के परिणामस्वरूप आंदोलन के दौरान ही 31 जनवरी को जेएसएससी पेपर लीक को स्वीकारते हुए अपना ऑफिशियल वेबसाइट में 28 जनवरी को आयोजित सीजीएल एग्जाम का सभी पेपर को रद्द कर दिया तथा 4 फरवरी के परीक्षा को स्थिगित कर दिया है।

देवेन्द्र नाथ महतो से सम्पर्क नहीं होने पर करीबी योगेश चन्द्र भारती और महेन्द्र प्रसाद से सम्पर्क करने पर बताया कि आंदोलन के अगुवा देवेंद्र नाथ महतो को पेपर लीक करने वाले गैंग और जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा के गुंडों द्वारा जान से मारने की धमकी दी जा रही है, जिसके वजह से देवेन्द्र नाथ महतो गुप्त रूप से छिपकर जान बचाये हुए हैं, फिलहाल देवेन्द्र नाथ महतो कहां छिपे हुए हैं किसी को जानकारी नहीं है। सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने वाले देवेन्द्र नाथ महतो को सुरक्षा प्रदान किया जाये।

साथ ही योगेश चन्द्र भारती और महेन्द्र प्रसाद ने बताया कि पेपर लीक में शामिल कोचिंग माफिया जेएसएससी अध्यक्ष नीरज सिन्हा का गुंडा आंदोलन को बदनाम करने के साजिश से पढ़ने वाले छात्रों को एकतरफा टारगेट करके हमला किया। तोड़ फोड़ किया गया। अध्यक्ष खुद अपने ऊपर हमला कराकर पेपर लीक करने वाले माफिया को बचाकर निर्दोष पढ़ने वाले छात्रों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,652