Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झामुमो के 52वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे सीएम

झामुमो के 52वें स्थापना दिवस में शामिल होंगे सीएम
विज्ञापन
  • झामुमो का 52वां स्थापना दिवस समारोह, सीएम चंपाई सोरेन के साथ शिबू सोरेन भी होंगे शामिल

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन हेलीकॉप्टर से दोपहर तीन बजे बरवाड्डा एयरपोर्ट पर आयेंगे। करीब सवा 3 बजे वे गोल्फ मैदान पहुंचे। यहां स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के बाद 4.30 बजे बरवाअड्डा एयरपोर्ट से रांची के लिए निकल जायेंगे।

सीएम बनने के बाद चंपाई सोरेन पहली बार धनबाद आ रहे हैं। उनके दौरे को लेकर यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं। धनबाद के गोल्फ ग्राउंड में आज (रविवार को) होने वाले स्थापना दिवस समारोह को लेकर पूरा धनबाद होर्डिंग व पोस्टर से सज चुका है।

जिला के वरीय नेताओं के साथ ही प्रखंड स्तर के नेताओं भी अपनी-अपनी होर्डिंग लगा दी है। सभी चौक-चौराहों पर झंडा लगाया गया है। लोगों को आने के लिए अलग-अलग द्वार बनाया गया है। साथ ही सीएम के आने की सूचना पर जिला में कई सड़कों पर यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है।

झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन झामुमो के 52वें स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। समारोह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन समेत कई नेता भी शामिल होंगे। कुछ देर में नेताओं और कार्यकर्ताओं का जुटान होगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 7,728