कोडरमा।शिक्षक अशोक कुमार सिन्हा के पिता के निधन पर उनके तारा टांड स्थित आवास पर सोमवार को पासवा ने श्रद्धांजलि सभा की। जिसकी अध्यक्षता पासवा के जिलाध्यक्ष डॉ बीएन वर्णवाल ने की। बता दें कि शिक्षक के पिता कौलेश्वर प्रसाद का निधन पिछले दिनों हो गया था। मौके पर शिक्षकों ने मृतक की तसवीर पर माल्यार्पण कर उनकी आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की। मौके पर सीताराम शर्मा, तौफिक हुसैन, अशोक चौरसिया, ब्यूटी सिंह, ओपी राय, आरके शर्मा, रंजीत पांडेय, अनिल गुप्ता, अनिल सिन्हा समेत अन्य लोग मौजूद थे।