कोर्ट ने हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में भाग लेने की दी अनुमति
टीम एबीएन, रांची। पीएमएलए कोर्ट रांची ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को फ्लोर टेस्ट में भाग लेने की अनुमति दे दी है। बता दें कि चम्पई सोरेन के नेतृत्व में झारखंड सरकार ने 5 फरवरी को फ्लोर टेस्ट कराए जाने का निर्णय लिया है।
इस दौरान चम्पई सोरेन अपनी सरकार की बहुमत साबित करेंगे। बता दें कि हेमंत सोरेन को 31 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कथित भूमि घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था।