टीम एबीएन, रांची। अमर शहीद जगदेव प्रसाद की 102वीं जयंती सह पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसे जगदेव जन कल्याण परिषद द्वारा परिषद के अध्यक्ष धर्मेंद्र महतो की अध्यक्षता में किया गया।
मंच के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राजू महतो एवं विशिष्ट अतिथि इटकी निवासी विजय महतो, सतनारायण सिंह उपस्थित थे। समारोह का संचालन श्री राम भगत एवं धन्यवाद ज्ञापन राजू रंजन कुमार ने किया।
कार्यक्रम में चंद्रमा सिंह, रामप्रवेश सिंह, नागेश्वर सिंह, चंद्रमा प्रसाद वर्मा, शंकर कुमार सिंह, राकेश कुमार, रणजीत सिंह, विजय कुमार, अनूप कुमार, हरिप्रसाद, मुन्ना कुमार सिंह, सुबोध कुमार, दीपक कुमार, शशिकांत कुमार, कमलकांत कुमार, अमन कुमार, एवं अन्य भी गणमान्य उपस्थित रहे।