झारखंड
दिव्य काशी भव्य काशी का कोडरमा में सीधा प्रसारण
ABN Bureau
•
13 Dec, 2021
•
4 मिनट में पढ़ें
1 Views
विज्ञापन
कोडरमा। 13 दिसंबर को भारतीय जनता पार्टी झुमरी तिलैया नगर मण्डल ने रेलवे परिसर स्थित माता काली के प्रांगण में वाराणसी, काशी विश्वनाथ मंदिर का लोकार्पण का कार्यक्रम भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कर कमलों से किये गए कार्यक्रम को प्रदर्शित करवाया। जिसमें आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष इन्द्रेव वर्णवाल की देखरेख में होना निश्चित हुआ। जहां कार्यक्रम के संयोजक हरि पण्डित और प्रभारी के रूप में अविनाश चंद्रवंशी सक्रिय रहे। वहीं कार्यक्रम का संचालन विनय शांडिल्य ने किया। जहां दिव्य काशी भव्य काशी का सीधा प्रसारण के तहत् सुनने व देखने के लिए कार्यक्रम में शामिल प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश सिंह, रामचन्द्र सिंह, रवि मोदी मौजूद हुए। भाजपा के जिला उपाध्यक्ष शिवेन्द्र नारायण सिन्हा, देवनारायण मोदी, जिला मंत्री शशि भूषण प्रसाद महिला जिला कार्यकारिणी समिति सदस्य सुनिति सेठ जिला महामंत्री सविता देवी जिला मंत्री बेवी देवी महिला मोर्चा नगर महामंत्री पुष्पा वर्मा, वहीं भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष अजीत चंद्रवंशी, चन्दन मोदी, स्टेशन मैनेजर ऐ के सिंह डाॅ रामसागर सिंह, अशोक आर्या,विशाल भदानी,राजेश वर्मा, संतोष गोप,अंकित गुप्ता, विवेक पाण्डेय,अनिरूद्ध चक्रम,संजय शर्मा नवीन चौधरी,दीपक चंद्रवंशी, रत्न कुमार अजय पाण्डेय संजय यादव, निरंजन कसेरा, कैलाश सिंह,अमन कपिसमे,आदि ने कार्यक्रम में शामिल होकर हर हर महादेव के नारों से मंदिर के प्रांगण को गुंजायमान किया।
विज्ञापन