- ईडी की रिमांड पर हेमंत सोरेन से पूछताछ
टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से प्रवर्तन निदेशालय शनिवार से पांच दिनों तक पूछताछ करेगी।रांची जमीन घोटाले मामले में गिरफ्तार हेमंत सोरेन को शुक्रवार को ईडी की विशेष अदालत ने पूछताछ के लिए 5 दिन का रिमांड मंजूर किया था। रांची जमीन घोटाला मामले में ईडी पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से शनिवार से अगले पांच दिनों तक पूछताछ करेगी।
अदालत ने शुक्रवार को ही रिमांड को लेकर मंजूरी दे दी थी। हेमंत सोरेन को कड़ी सुरक्षा के बीच रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार से ईडी के दफ्तर लाया जायेगा। हेमंत सोरेन से पूछताछ को देखते हुए ईडी दफ्तर के चारो तरफ विशेष सुरक्षा व्यस्था की गयी है।
बता दें कि हेमंत सोरेन को बुधवार प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने रांची जमीन घोटाला मामले में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद हेमंत सोरेन को एजेंसी के दफ्तर में ही रखा गया था, जिसके बाद गुरुवार की दोपहर उन्हें ईडी की विशेष अदालत में पेश किया गया।