Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पांच-छह को विशेष सत्र में बहुमत साबित करेगी नयी सरकार

पांच-छह को विशेष सत्र में बहुमत साबित करेगी नयी सरकार
विज्ञापन

5-6 फरवरी को विशेष सत्र में होगा बहुमत परीक्षण 

टीम एबीएन, रांची। सियासी घमासान के बीच झारखंड की गद्दी को संभालने में सफल रहे चंपाई सोरेन ने राजभवन में शपथ लेने के बाद झारखंड मंत्रालय में अपने दो सहयोगी मंत्रियों के साथ कैबिनेट की पहली बैठक की। 

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की इस बैठक में 5 और 6 फरवरी को विशेष सत्र बुलाने का निर्णय लिया गया। उसी दिन सत्ता पक्ष के द्वारा विधानसभा में अपना बहुमत साबित किया जायेगा। 

राज्यपाल का अभिभाषण होने के बाद वाद विवाद के बीच सरकार द्वारा बहुमत साबित करने की तैयारी की गयी है। चंपई सोरेन के नेतृत्व में हुई कैबिनेट की बैठक में तीन प्रस्तावों पर मुहर लगी है। 

कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि राजीव रंजन को महाधिवक्ता बनाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,660