Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

बाबूलाल ने सीएम चंपई सोरेन को दी बधाई

बाबूलाल ने सीएम चंपई सोरेन को दी बधाई
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के विधायक दल के नेता चंपई सोरेन ने आज झारखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता ने रांची के राजभवन में झारखंड कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली। 

वहीं, भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने चंपई सोरेन को बधाई दी है। बाबूलाल मरांडी ने एक्स पर लिखा, झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री चंपई सोरेन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। वहीं, मरांडी ने कांग्रेस के आलमगीर आलम और राजद नेता सत्यानंद भोक्ता को भी मंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी है। 

बता दें कि झारखंड के नए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में 3 प्रस्ताव पर मुहर लगी है। 5 और 6 फरवरी को विधानसभा का सत्र आहूत किया गया है, जिसमें सरकार बहुमत साबित करेगी। साथ ही राजीव रंजन को फिर से एडवोकेट जनरल नियुक्त करने के प्रस्ताव की स्वीकृति दी गयी। 

वहीं, इस बैठक के बाद चंपई सोरेन ने मीडिया के लोगों को शुभकामनाएं दीं और कहा कि आपके माध्यम से अपनी बात लोगों तक पहुंचाएंगे। उन्होंने बताया कि झारखंड विधानसभा का बजट सत्र पहले 9 फरवरी से निर्धारित था। उस फैसले को रद्द करते हुए अब नए सत्र के औपबंधिक कार्यक्रम को मंजूरी दे दी है। उन्होंने यह भी कहा कि एक-दो दिनों में वे विधानसभा में अपना बहुमत सिद्ध कर देंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 29,658