Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लोकतंत्र बचाने में सफल रहा महागठबंधन : राजद

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लोकतंत्र बचाने में सफल रहा महागठबंधन : राजद
विज्ञापन

राजद ने नये सीएम चंपई सोरेन को दी बधाई

टीम एबीएन, रांची। राजद नेताओं ने कहा कि अंतत: सत्य की जीत हुई और महागठबंधन लोकतंत्र बचाने में सफल हुआ। प्रदेश उपाध्यक्ष अनीता यादव ने चंपई सोरेन और महागठबंधन को बधाई देते हुए कहा कि भाजपा के सारे षड्यंत्र धरे के धरे रह गये।

झारखंड में महागठबंधन की सरकार जब से बनी है, भाजपा जनमत के विरुद्ध जाते हुए यहां की सरकार गिराने के लिए हमेशा प्रयास करती रही है। एक आदिवासी मुख्यमंत्री को किस तरह से परेशान किया जा रहा है, यह झारखंड की जनता देख रही है और आने वाले समय में इसका जवाब भी जनता भाजपा से मांगेगी। 

राजद युवा प्रदेश अध्यक्ष ने बधाई देते हुए कहा कि झारखंड की जनता की जीत हुई है। महासचिव कमलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन को सरकार बनाने के लिए बधाई। यह सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,065