Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कल सीएम पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कल सीएम पद की शपथ लेंगे चंपई सोरेन
विज्ञापन

टीम एबीएन रांची। झारखंड में जारी सियासी संकट के बीच अब संकट के बदले छंटने के आसार दिख रहे हैं। 

गुरुवार की देर रात राजभवन से बुलावा आने के बाद मंत्री आलमगीर आलम और चंपई सोरेन राजभवन पहुंचे, जहां राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने उन्हें शुक्रवार को शपथ ग्रहण का न्योता दिया। 

उम्मीद की जा रही है कि कल यानी शुक्रवार को कोल्हान टाइगर झारखंड के नये मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। साथ ही राज्य में जारी सियासी संकट पर विराम लगने की भी पूरी उम्मीद है। 

बताते चलें कि ईडी की कार्रवाई के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने इस्तीफा दे दिया था, जिसके बाद से राज्य में मुख्यमंत्री का पद रिक्त है। फिलहाल, झारखंड बिना मुख्यमंत्री के है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 42,800