Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 13
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

शाश्वत इंस्टीच्यूट में हुआ तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
शाश्वत इंस्टीच्यूट में हुआ तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन, हुटूप, इरबा, रांची में 29-01-2024 से 31-01-204 तक वार्षिक खेलकूद समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन के सत्र 2022-24 और 2023-2025 के छात्रों ने खेल प्रतियोगिता में भाग लिया। 

खेलकूद प्रतियोगिता की शुरुआत लंबी कूद से की गयी। प्रतियोगिता में लांग जंप, हाई जंम, शॉर्ट पुट, कबड्डी, वॉलीबॉल, खो-खो, चेस, कैरम, टग आफ वार, सेक रेस एंड बैडमिंटन आदि खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपने-अपने हाउस से भाग लिया। 

महाविद्यालय के चारों हाउस अटल, कलाम, गुरुनानक और मंडेला के छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया। 42 गोल्ड के साथ कलाम हॉउस ओवरआल विनर रहा। 12 गोल्ड के साथ गुरुनानक दूसरे स्थान पर, 10 गोल्ड के साथ मंडेला तीसरे स्थान पर एवं 3 गोल्ड के साथ अटल चौथे स्थान पर रहा। 

शाश्वत इंस्टीच्यूट आफ टीचर्स एजुकेशन  में वार्षिक खेल समारोह का पूरा कार्यक्रम महाविद्यालय के खेल शिक्षक नागेंद्र कुमार की देखरेख में हुआ। 

आयोजन को सफल बनाने में कॉलेज उप-प्राचार्य रूपेश कुमार मुख्य अतिथि  के रूप में शामिल हुए एव महाविद्यालय के सहायक प्रोफेसर डॉ देशराज सिंह, रश्मिरती, डॉ विनीता कुमारी, डॉ अंजली कुमारी, ममता कुमार, अपर्णा कुमारी मिश्रा साथ ही शिक्षकेत्तर कर्मी सुरेश यादव, रोहित कुमार सिंह आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

विज्ञापन